मुंबई: बजाज ऑटो की निर्यात समेत कुल बिक्री सितंबर में पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई हो गई। कंपनी ने सितंबर 2025 में 5,10,504 वाहनों की बिक्री की थी। मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि दोपहिया और वाणिज्यिक वाहन सहित कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने नौ प्रतिशत घटकर 2,94,456 इकाई रह गई। सितंबर 2025 में यह 3,25,252 इकाई थी।



