सिमडेगा : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को सिमडेगा पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अर्जुन मुंडा सिमडेगा सर्किट हाउस में ठहरे हैं। कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिले प्यार पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि आप सभी के स्नेह, सम्मान और उत्साह के लिए हृदय से आभार।



