जमशेदपुर: एनआईटी जमशेदपुर की ‘टीम नेक्सस’ (अयन घोष और अमित कुमार महतो) ने आइआइएम बेंगलुरु में आयोजित CDPG एनुअल कॉन्क्लेव 2026 में 450 टीमों को पछाड़कर प्रतिष्ठित ‘जूरी स्पेशल अवॉर्ड’ जीत लिया है।

डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) की चुनौतियों का बेहतरीन तकनीकी समाधान देने के लिए टीम को ₹50,000 का नकद इनाम भी मिला। इस उपलब्धि के लिए संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने बधाई दी है।


