प्रणवी के 63 के कार्ड से भारत दोहरे पदक की दौड़ में पहुंचा, तलवार फिसलकर सातवें स्थान पर

प्रणवी उर्स के शानदार 63 स्कोर ने भारत को एशियाई खेलों की गोल्फ स्पर्धा में व्यक्तिगत और टीम पदक की मजबूत दौड़ में पहुंचा दिया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नागोया: भारतीय गोल्फर प्रणवी शरथ उर्स ने एशियाई खेलों की गोल्फ प्रतियोगिता के दौरान सात अंडर 63 का शानदार कार्ड खेला।

उर्स ने शुरुआत लगातार बर्डी के साथ की। उन्होंने पहले छह होल में चार बर्डी लगाईं और 13वें से 16वें होल के बीच शानदार प्रदर्शन में तीन और बर्डी जोड़ीं।

बेहतर यह रहा कि उन्होंने कोई बोगी नहीं की और 63 के स्कोर ने उन्हें अकेले दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया।
उनके शानदार प्रदर्शन ने महिला टीम प्रतियोगिता का भी रुख बदल दिया, जिससे भारत सात अंडर-पार 273 के स्कोर के साथ कांस्य-पदक की स्थिति में पहुंच गया जबकि दीक्षा डागर (71-73) संयुक्त 21वें और अदिति अशोक (71-74) संयुक्त 25वें स्थान पर रहीं। प्रत्येक दौर में टीम पदकों के लिए दो सर्वश्रेष्ठ स्कोर गिने जाते हैं।

प्रणवी का दो दौर का कुल स्कोर 11 अंडर-पार 129 है जिससे वह शीर्ष पर चल रही गोल्फर से सिर्फ दो शॉट पीछे हैं।
इस बीच पुरुष वर्ग में पहले दौर के बाद तीसरे स्थान पर रहे सप्तक तलवार (66-68) दूसरे दौर में दो अंडर 68 के कार्ड के बावजूद फिसल गए और अब छह अंडर पर से संयुक्त सातवें स्थान पर चल रहे हैं। चीनी ताइपे के वांग वेई शुआन (65-66) नौ अंडर से शीर्ष पर हैं।

पुरुष टीम प्रतियोगिता में जापान (264), चीन (265) और कोरिया (266) शीर्ष तीन स्थानों पर हैं जबकि भारत (273) पांचवें स्थान पर है। भारत चौथे स्थान पर मौजूद चीनी ताइपे (269) से एक स्थान पीछे है।
अभी 36 होल का खेल बाकी है भारत अचानक पदकों की दौड़ में शामिल हो गया है संभवतः व्यक्तिगत और टीम दोनों में स्वर्ण के लिए। भारतीय महिलाएं चीन से पांच और दूसरे स्थान पर मौजूद सिंगापुर से चार स्थान पीछे हैं।

Share This Article