जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कदमा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरयू राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने जनसेवा का जो आदर्श रखा उस पर चलना और उन मूल्यों की रक्षा करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेवारी है।



