भोपाल : केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ‘भारतीय न्याय संहिता’ पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने यहां लगे स्टॉलों का अवलोकन भी किया। गौरतलब है कि प्रदर्शनी के जरिये भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों, न्याय व्यवस्था में हुए महत्वपूर्ण बदलावों तथा न्याय को अधिक सरल, सुलभ और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों को प्रदर्शित किया गया। इससे पहले उनके भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।



