टाटानगर से हल्दीपोखर की ओर नई रेल लाइन के लिए हटेगा अतिक्रमण

टाटानगर से हल्दीपोखर के बीच तीन नई रेल लाइनें बिछाने की तैयारी तेज, रेलवे 400 से अधिक लोगों को नोटिस देगा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू करेगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: टाटानगर से हल्दीपोखर की दिशा में ट्रेनों की आवाजाही के लिए तीन नई रेल लाइनें बिछाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए रेलवे की ओर से रेल लाइन के किनारे मौजूद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, दुर्गापूजा के बाद रेलवे इंजीनियरिंग विभाग द्वारा लाइन किनारे बसे लोगों के कच्चे-पक्के मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। कार्रवाई से पहले 400 से अधिक लोगों को नोटिस दिए जाने की बात सामने आई है।

इसके अलावा, वंदे भारत ट्रेन के नए कोचिंग डिपो के निर्माण के लिए भी कॉलोनियों से अतिक्रमण हटाने की योजना है। इस संबंध में रेलवे पहले ही 200 से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। रेलवे की योजना के तहत आदित्यपुर से शर्मा बस्ती होते हुए एनएच-टी ब्रिज तक तीन रेल लाइनें बिछाने के लिए भी अतिक्रमण हटाने की तैयारी की जा रही है।

वहीं, आदित्यपुर और बारीगोड़ा क्षेत्र में भी लोगों द्वारा काली पूजा या छठ के बाद जमीन खाली करने का आश्वासन रेलवे को दिए जाने की जानकारी है। इसके साथ ही किताडीह रोड स्थित ग्वाला बस्ती और जुगसलाई क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाने के लिए कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।