स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में क्लिनिकल संस्थानों के पंजीकरण व विनियमन की प्रक्रिया में किया बदलाव, अब कमिटी तैयार करेगी प्रस्ताव

झारखंड स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव ने क्लिनिकल संस्थानों के पंजीकरण और विनियमन में बदलाव के लिए नियुक्ति की है। नेहा अरोरा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह प्रक्रिया शीघ्र ही ऑनलाइन शुरू होगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य में क्लिनिकल संस्थानों के पंजीकरण और विनियमन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने झारखंड राज्य क्लिनिकल संस्थान (पंजीकरण एवं विनियमन) नियमावली, 2013 और राज्य क्लिनिकल संस्थान परिषद की अधिसूचना में आवश्यक संशोधनों के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

इस समिति की अध्यक्षता विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा करेंगी। समिति में स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद और केपीएमजी के प्रतिनिधि को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। इसमें अनुज कुमार प्रसाद को सदस्य सचिव नामित किया गया है, जबकि केपीएमजी के प्रतिनिधि विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। विभागीय अपर मुख्य सचिव की स्वीकृति के बाद इस समिति के गठन का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

गठित समिति को एक सप्ताह के भीतर नियमावली और परिषद में संशोधन से संबंधित प्रस्ताव व प्रारूप तैयार कर अपनी अनुशंसाएं विभाग को सौंपनी होंगी। इसके अतिरिक्त समिति विभिन्न हितधारकों और संगठनों के साथ विचार-विमर्श कर उनके सुझाव भी प्राप्त करेगी।

क्लिनिकल संस्थानों के पंजीकरण एवं नियमन की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाने के लिए समिति एक विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कर स्वीकृति के लिए प्रस्तुत करेगी। जिससे राज्य भर के क्लिनिकल संस्थानों की निगरानी और पंजीकरण की व्यवस्था को सुगम और पूरी तरह डिजिटल बनाया जा सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।