चिनिया में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, 100 किलो जावा महुआ नष्ट

गढ़वा जिले में चीन में बड़ी पुलिस कार्रवाई। अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी में लगभग 100 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा : गढ़वा जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चिनिया थाना प्रभारी शेखर कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बनाने के लिए रखा करीब 100 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया। पुलिस ने बरामद जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

गढ़वा पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।