चतरा लोकसभा क्षेत्र में दो प्रमुख सड़कों के फोरलेन विस्तार का रास्ता साफ

चतरा में सड़क कनेक्टिविटी को बड़ी रफ्तार मिलने वाली है। NHAI ने NH-22 और NH-139 को फोरलेन करने के लिए DPR और फिजिबिलिटी रिपोर्ट का टेंडर जारी किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: चतरा लोकसभा क्षेत्र के लिए सड़क कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। झारखंड-बिहार बॉर्डर के गोसाईडीह से चंदवा तक एनएच-22 तथा शीलदाग से परवा मोड़ तक एनएच-139 को फोरलेन में अपग्रेड करने की दिशा में प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दोनों सड़कों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। एनएच-22 पर झारखंड-बिहार बॉर्डर (गोसाईडीह) से चंदवा तक किलोमीटर 11.200 से 117.200 तक करीब 106 किलोमीटर सड़क को फोरलेन में अपग्रेड करने की योजना है।

वहीं एनएच-139 पर शीलदाग से परवा मोड़ तक किलोमीटर 57.049 से 79.147 तक करीब 22 किलोमीटर सड़क को फोरलेन किया जाएगा।टेंडर प्रक्रिया की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। DPR और फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होने के बाद परियोजना के अगले चरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।सांसद कार्यालय के अनुसार, चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने सड़क परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय स्तर पर लगातार पहल की है। सांसद कार्यालय ने इसे क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।फोरलेन विस्तार से चतरा सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने, यातायात दबाव कम होने और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खासकर झारखंड-बिहार के बीच सड़क संपर्क को इससे मजबूती मिलने की संभावना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।