रांची: रेल मंत्रालय द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08616/08615 रांची शालिमार रांची द्वि-साप्ताहिक पूजा स्पेशल का परिचालन किया जायेगा। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 7 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 2 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच समेत कुल 16 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08616 रांची शालिमार द्वि-साप्ताहिक पूजा स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 14/10/2026 से 27/11/2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को रांची से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन कुल 14 ट्रिप चलेगी।इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:00 बजे, नामकोम आगमन 23:09 बजे प्रस्थान 23:11 बजे, टाटीसिलवे आगमन 23:20 बजे प्रस्थान 23:22 बजे, मूरी आगमन 00:15 बजे प्रस्थान 00:17 बजे, झालिदा आगमन 00:30 बजे प्रस्थान 00:32 बजे, कोटशिला आगमन 00:55 बजे प्रस्थान 00:57 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:25 बजे प्रस्थान 01:30 बजे, आद्रा आगमन 03:20 बजे प्रस्थान 03:25 बजे, खड़गपुर आगमन 06:10 बजे प्रस्थान 06:15 बजे, सांतरागाछी आगमन 07:45 बजे प्रस्थान 07:50 बजे एवं शालिमार आगमन 08:30 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 08615 शालिमार रांची द्वि-साप्ताहिक पूजा स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 15/10/2026 से 28/11/2026 तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को शालिमार से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का शालिमार प्रस्थान 22:15 बजे, सांतरागाछी आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, खड़गपुर आगमन 23:50 बजे प्रस्थान 23:55 बजे, आद्रा आगमन 02:55 बजे प्रस्थान 03:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 05:00 बजे प्रस्थान 05:05 बजे, कोटशिला आगमन 05:53 बजे प्रस्थान 05:55 बजे, झालिदा आगमन 06:03 बजे प्रस्थान 06:05 बजे, मूरी आगमन 06:30 बजे प्रस्थान 06:32 बजे, टाटीसिलवे आगमन 07:32 बजे प्रस्थान 07:34 बजे, नामकोम आगमन 07:43 बजे प्रस्थान 07:45 बजे एवं रांची आगमन 07:55 बजे होगा।


