जंगली जानवरों ने धान की फसल को किया बर्बाद, मुआवजे की मांग

बुंडू की एडेलहाटू पंचायत में जंगली जानवरों ने धान की फसल नष्ट कर दी। ग्रामीणों ने वन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुंडू: एदेलहातु पंचायत के जोजोटोला, बारूटोला समेत आसपास के गांवों में जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान हैं. किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को जंगली जानवर खाकर और रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं. इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है.

सोमवार को पंचायत समिति प्रतिनिधि कृष्ण मुंडा एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कलेश्वर मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र के माध्यम से जंगली जानवरों से फसल को हो रहे नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई.

ग्रामीणों ने कहा कि धान की फसल तैयार होने के समय लगातार जंगली जानवरों के खेतों में घुसने से किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो रही है. ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए फसल को जंगली जानवरों से बचाने तथा प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की.

मौके पर ग्राम प्रधान बलराम मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, राधानाथ गुंडा, जितेंद्र मुंडा, चमर मुंडा, साहिब मुंडा, बुधू मुंडा, समर मुंडा, घनश्याम मुंडा, पवन मुंडा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।