झारखंड हाईकोर्ट में 7 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील

झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में 7 अक्टूबर को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनाक मुख्य अतिथि होंगे। जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान की अपील की जाती है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट परिसर में आगामी 7 अक्टूबर को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन झारखंड हाईकोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

इस शिविर के मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक होंगे। उनके साथ कार्यक्रम में हाईकोर्ट के अन्य माननीय न्यायाधीश और कई गणमान्य लोग भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।