नयी दिल्ली: लोकप्रिय पार्श्व गायक अरिजीत सिंह ने संगीत उद्योग में अपने 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को वर्ष 2027 के लिए देश के नौ शहरों में बड़े स्तर पर संगीत कार्यक्रम करने की घोषणा की। उनके शानदार संगीत करियर में “अगर तुम साथ हो”, “तुम ही हो”, “विदा करो” जैसे कई मशहूर गाने शामिल हैं।

अरिजीत ने इस साल जनवरी में पार्श्व गायन से संन्यास लेने और अपने एकल संगीत पर ध्यान देने की घोषणा कर अपने लाखों प्रशंसकों को चौंका दिया था। अब वह जनवरी 2027 से मई 2027 तक अपने अब तक के सबसे बड़े भारत दौरे की शुरुआत करने जा रहे हैं।



