आधार कार्ड में नाम बदलना आसान नहीं, UIDAI ने जारी की नई SOP

आधार कार्ड में नाम बदलना या सुधारना अब आसान नहीं होगा। UIDAI ने नई SOP जारी कर अलग-अलग बदलाव के लिए दस्तावेज, शपथ पत्र और प्रक्रियाएं तय की हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में नाम सुधारने या बदलने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सख्त बनाने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी कर दी है। इस नई नीति के तहत नाम में होने वाले हर प्रकार के संशोधन के लिए अलग-अलग दस्तावेज और प्रक्रियाएं निर्धारित की गई हैं। यदि किसी व्यक्ति के नाम में मामूली सुधार, स्पेलिंग की गलती दुरुस्त करना, सरनेम जोड़ना-हटाना या अक्षरों के क्रम में बदलाव करना है, तो इसके लिए संबंधित व्यक्ति का मान्य पहचान प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। वहीं, डेटा एंट्री या ऑपरेटर की गलती के कारण नाम खराब होने पर वयस्कों को ‘अनुबंध-बी’ और नाबालिगों को ‘अनुबंध-सी’ के तहत शपथ पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

विवाह या तलाक के बाद नाम में होने वाले बदलावों के लिए ‘अनुबंध-डी’ का शपथ पत्र और पहचान पत्र देना होगा, जबकि पूरा या बड़ा नाम बदलने की स्थिति में आधिकारिक गजट अधिसूचना तथा पुराने नाम का फोटो पहचान पत्र जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार सामान्य प्रक्रिया के तहत आधार में केवल दो बार ही नाम अपडेट कराया जा सकता है। इससे अधिक बार नाम बदलने के लिए अपवाद प्रक्रिया अपनानी होगी, जिसके लिए आधार केंद्र में आवेदन देने के बाद 1947 हेल्पलाइन या प्राधिकरण के आधिकारिक माध्यम से विशेष अनुरोध दर्ज कराना होगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।