चांडिल गोलचक्कर में ट्रेलर ने दो छात्रों को चपेट में लिया, एक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रेलर की चपेट में आने से दो पॉलिटेक्निक छात्रों में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंचाया गया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चांडिल: चांडिल गोलचक्कर के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां गम्हरिया से चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे दो छात्रों को एक ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक छात्र की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। वहीं घायल छात्र की पहचान समीर दास के रूप में की गयी है।
हादसे की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Share This Article