रांची : निर्वाचन आयोग झारखंड में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और लंबित कार्य पूरे करने में मदद के लिए 10 अक्टूबर को राज्य के हर मतदान केंद्र पर शिविर लगाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा, ‘‘इन शिविरों का उद्देश्य एसआईआर-2026 से संबंधित लंबित कार्यों को पूरा करना और पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करना है। आदिवासी समूहों, पिछड़े वर्गों, दिव्यांगजनों, बुजुर्ग मतदाताओं, बेसहारा महिलाओं और अन्य कमजोर एवं वंचित वर्गों तक विशेष रूप से पहुंच बनाई जानी चाहिए।’’


