जयशंकर पांच दिवसीय अफ्रीका दौरे पर रवाना, घाना, कोटे डी आइवर और इथियोपिया जाएंगे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर पांच दिवसीय अफ्रीका दौरे पर रवाना, घाना, कोटे डी आइवर और इथियोपिया की यात्रा में व्यापार, निवेश और बुनियादी ढांचे पर जोर रहेगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर व्यापार, निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को घाना, कोटे डी आइवर और इथियोपिया की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि जयशंकर का यह दौरा अफ्रीका के साथ भारत की साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा ‘ग्लोबल साउथ’ के साथ नयी दिल्ली की एकजुटता को आगे बढ़ाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।