बर्मामाइंस में चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाईं 17 दुकानें; टाटा स्टील की शिकायत पर अतिक्रमण हटाओ अभियान!

जमशेदपुर के बर्मामाइंस में प्रशासन ने सरकारी जमीन से 17 दुकानों का अतिक्रमण हटाया। टाटा स्टील की शिकायत के बाद नोटिस और निर्धारित समय पूरा होने पर कार्रवाई हुई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में स्टार टॉकीज के पास मंगलवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने आशीर्वाद होटल के पीछे बनी 17 दुकानों को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। बताया गया कि टाटा स्टील ने उक्त सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत प्रशासन से की थी।

प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस देकर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और चिन्हित दुकानों व अस्थायी निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान दंडाधिकारी, राजस्व अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। साकची क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।