बारामूला में अफजल गुरू के रिश्तेदार का अवैध रूप से निर्मित मकान ढहाया गया

बारामूला के सोपोर में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध शेड को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, ढांचा अफजल गुरू के रिश्तेदारों द्वारा बनाया गया था।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सरकारी जमीन पर संसद हमले के मामले में दोषी मोहम्मद अफजल गुरू के रिश्तेदारों द्वारा कथित रूप से बनाए गए अवैध शेड को मंगलवार को अधिकारियों ने ढहा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सोपोर इलाके के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बनाए गए इस शेड को राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान ध्वस्त किया।

उन्होंने बताया कि इस ढांचे का निर्माण सरकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए सरकारी जमीन पर किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, अफजल के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर इस ढांचे का निर्माण कर उस पर कब्जा कर रखा था। वर्ष 2001 के संसद हमले के मामले में दोषी ठहराए गए अफजल गुरू को फरवरी 2013 में फांसी दे दी गई थी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।