नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने लुटियंस दिल्ली में प्रदर्शनों के दौरान महिला पुलिस कर्मियों के साथ किए जा रहे कथित दुर्व्यवहार को रेखांकित करते हुए कहा कि हर महिला सम्मान की हकदार है, भले ही वे वर्दी में क्यों न हों।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने दिल्ली पुलिस के इंस्टाग्राम पर आधिकारिक पेज पर पोस्ट वीडियो में कहा कि प्रदर्शन स्थलों पर बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और उन्हें विशेष रूप से महिला प्रदर्शनकारियों से निपटने का काम सौंपा गया है।


