रांची : राजधानी रांची के चर्चित हरमू चौक का नाम बदल दिया गया है। अब यह चौक ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक‘ के नाम से जाना जाएगा। प्रदेश भाजपा की ओर से यह फैसला लिया गया है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ हरमू चौक पर ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक‘ नाम का बोर्ड भी लगाया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह और विधायक नवीन जायसवाल समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए हरमू चौक पहुंचे। इसके बाद हाथों में मशाल लेकर चौक पर ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक‘ नाम का बोर्ड लगाया गया।



