त्योहारों से पहले रामगढ़ पुलिस अलर्ट, एसपी ने थाना पहुंचकर दिए सुरक्षा के निर्देश

रामगढ़ में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा तैयारी तेज कर दी है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने थाना निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, यातायात और अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : आगामी त्योहारों को देखते हुए रामगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में बुधवार को एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने रामगढ़ थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

एसपी ने त्योहारों के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को अड्डेबाजी पर रोक लगाने, नियमित एंटी-क्राइम चेकिंग करने और प्रमुख स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहना होगा। अधिकारियों और जवानों को अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने को कहा गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।