रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को यहां एक अस्पताल में जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 19 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि रूपी सोरेन पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं और हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।


