रजरप्पा में होटलों पर अवैध शराब का जखीरा बरामद, 8 बाइक और टोटो भी जब्त

रजरप्पा और चितरपुर के होटलों में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई। हजारों की शराब के साथ सूर्या होटल संचालक पर केस, 8 बाइक और टोटो जब्त।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Rajarappa News: सिद्धपीठ रजरप्पा और चितरपुर क्षेत्र के होटलों में चल रहे अवैध शराब के काले कारोबार पर पुलिस ने करारा प्रहार किया है। रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत के कड़े निर्देश पर रजरप्पा पुलिस ने बुधवार को ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाकर हजारों रुपये मूल्य की अवैध बीयर और अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से होटल संचालकों और अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

सूर्या होटल से मिली भारी खेप, 40 हजार की शराब जब्त

मामले की जानकारी देते हुए रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रजरप्पा मोड़ स्थित सूर्या होटल, राजवाड़ा होटल, रोशन लाइन होटल और झारखंडी होटल समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।
पुलिस को सबसे बड़ी सफलता रजरप्पा मोड़ स्थित ‘सूर्या होटल’ से मिली। यहाँ से विभिन्न नामी ब्रांडों की 49 लीटर बीयर और 11 लीटर अंग्रेजी शराब (कुल 125 बोतलें) बरामद की गईं, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹40,000 बताई जा रही है।
अवैध शराब की खरीद-बिक्री के मामले में सूर्या होटल के संचालक और प्रबंधक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

चितरपुर में अवैध पार्किंग और संदिग्ध वाहनों पर भी कार्रवाई

छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम जब चितरपुर पहुंची, तो शराब दुकान के समीप सुनसान जगह पर खड़े संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई। मौका-ए-वारदात से पुलिस ने 1 टोटो और 8 मोटरसाइकिलें जब्त कर उनका चालान काटा।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।