कोयला तस्करों पर CISF की सर्जिकल स्ट्राइक, 2 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़े 80 टन अवैध कोयला

रांची के बुढ़मू में कोयला तस्करों पर CISF का बड़ा प्रहार। 2 किलोमीटर तक पीछा कर 80 टन अवैध कोयला लदे दो ट्रक जब्त, 2 गिरफ्तार।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi : रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों और तस्करों के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की देर रात CISF एनके एरिया और पिपरवार की संयुक्त टीम ने फिल्मी अंदाज में दो किलोमीटर तक पीछा कर अवैध कोयले से लदे दो ट्रकों को दबोच लिया। इस कार्रवाई में लगभग 80 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है।

2 किमी पीछा कर बींजा पुल के पास घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि हेन्दगीर-पतरातू मार्ग से अवैध कोयले की बड़ी खेप भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही उप कमांडेंट दिनेश कुमार, सहायक कमांडेंट हर्ष लावण्या, इंस्पेक्टर संतोष बिंझा, अजित सोरेन और राजीव शर्मा की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने हेन्दगीर-पतरातू मार्ग पर दोनों संदिग्ध ट्रकों को देखा और लगभग 2 किलोमीटर तक उनका पीछा किया। इसके बाद बुढ़मू थाना क्षेत्र के बींजा पुल के पास दोनों गाड़ियों को चारों तरफ से घेरकर रोक लिया।

अंधेरे का फायदा उठाकर एक ड्राइवर फरार, दो गिरफ्तार

सीआईएसएफ की अचानक हुई इस छापेमारी से तस्करों में हड़कंप मच गया:
एक ट्रक (संख्या JH01D 7373) का चालक गाड़ी रोककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भागने में सफल रहा।

 

दूसरे ट्रक (संख्या JH02BS 4921) के चालक प्रदीप महतो (निवासी हफूवा, पतरातू) और खलासी सतेंद्र महतो को जवानों ने रंगे हाथ दबोच लिया।

 

बुढ़मू थाने में MMDR एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

सीआईएसएफ टीम ने जब्त किए गए दोनों ट्रकों और बरामद अवैध कोयले को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बुढ़मू पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने चालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ MMDR (खान एवं खनिज विकास व नियमन) एक्ट 1957 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।