रांची : राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरुवार को मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर राज्यपाल ने शोकाकुल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय एवं विकट दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।



