रुपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सुदेश की आंखें हुई नम, ढूल्लू ने कहा-ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें

रूपी सोरेन के निधन पर मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़, पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सुदेश महतो भावुक हुए और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन का बुधवार को निधन हो गया। इसके बाद गुरुवार को उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग जुटे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत पक्ष विपक्ष के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की आंखें नम हो गयीं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रुपी जी नहीं रहीं। झारखंड आंदोलन को इन्होंने संरक्षण देने का काम इन्होंने किया। वहीं सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि आज हम लोगों के बीच रुपी सोरेन नहीं रहीं। भगवान से हम यही प्रार्थना करेंगे कि ईश्वर उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।