रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी दाखिले के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, देखें तारीख

रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी दाखिले के लिए 22 और 24 अक्टूबर को इंटरव्यू होंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी दाखिले के लिए इंटरव्यू (साक्षात्कार) प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा 22 और 24 अक्टूबर को विभिन्न विषयों के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए सभी मूल प्रमाण पत्र (ओरिजिनल डॉक्यूमेंट) लाना अनिवार्य है। शोध निदेशालय से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को संबंधित दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा।

शेड्यूल के अनुसा 22 अक्टूबर को मानवशास्त्र, वाणिज्य, अंग्रेजी, भूगोल, भूगर्भशास्त्र, हिंदी, गृह विज्ञान, खड़िया, खोरठा, कुड़माली, कुड़ुख, दर्शनशास्त्र और प्राच्यविद्या विभागों के लिए इंटरव्यू सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें अलग-अलग क्रमांक वाले विद्यार्थियों को बुलाया गया है। 24 अक्टूबर को एंथ्रोपोलॉजी, वनस्पति विज्ञान, हो, मुंडारी, पर्यावरण विज्ञान और समाजशास्त्र विषयों के लिए चयन सूची के क्रमांक 134 से 155 तक और जनजाति विभाग में क्रमांक 4 से 14 तक के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा। इसके अलावा टीआरएल, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, रसायनशास्त्र, गणित, भौतिकी और वाणिज्य समेत अन्य विभागों के लिए भी अलग-अलग क्रमांक के अनुसार साक्षात्कार लिए जाएंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।