नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स लिमिटेड ने इटली की ट्रक विनिर्माता कंपनी इवेको ग्रुप एनवी के अधिग्रहण के लिए पेशकश मूल्य 0.30 यूरो बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर कर दिया है। कंपनी ने यह कदम नियामकीय मंजूरियों में देरी के मद्देनजर उठाया है।

टाटा मोटर्स ने 2025 में अपनी अनुषंगी कंपनी टीएमएल सीवी होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड के माध्यम से इवेको के रक्षा कारोबार को छोड़कर उसके अन्य कारोबार के अधिग्रहण की योजना की घोषणा की थी। इस सौदे का मूल्य 3.8 अरब यूरो (करीब 38,240 करोड़ रुपये) आंका गया था।


