ओम वर्मा की अध्यक्षता में युवा सुरक्षा वाहिनी की बैठक संपन्न, पूजा पंडाल के आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करेगी वाहिनी

ओम वर्मा की अध्यक्षता में युवा सुरक्षा वाहिनी की बैठक में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियों पर चर्चा हुई। 200 स्वयंसेवक प्रशासन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : युवा सुरक्षा वाहिनी की बैठक रविवार को हुई । बैठक की अध्यक्षता” युवा सुरक्षा वाहिनी” के अध्यक्ष ओम वर्मा ने की। में मुख्य रूप से वर्ष 2026 की दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसमें पूजा के दौरान होने वाले सभी बिंदु पर विचार किया गया और जिला प्रशासन के साथ मिलकर पूजा पंडाल के आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर जिला प्रशासन के सहयोगी के रूप में कार्य करने पर सहमति बनी।

बैठक में तय हुआ कि युवा सुरक्षा वाहिनी” के 200 वालंटियर दुर्गा पूजा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे। वहीं, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सहायता शिविर फिरायलाल चौक में लगाया जाएगा और मेडिकल कैंप तथा खोया-पाया कार्ड भी वितरित किया जाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।