जमशेदपुर : पारडीह चौक के पास खड़े ट्रक में मिला चालक का शव, तमिलनाडु निवासी 46 वर्षीय मरियप्पन की मौत से सनसनी!

जमशेदपुर के पारडीह चौक के पास खड़े ट्रक में तमिलनाडु निवासी 46 वर्षीय चालक मरियप्पन एम का शव मिला। पुलिस जांच कर रही है, मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : मानगो के पारडीह चौक के पास रविवार सुबह एक खड़े ट्रक में चालक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान तमिलनाडु निवासी 46 वर्षीय मरियप्पन एम. के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मरियप्पन शनिवार रात आदित्यपुर के बालिगुमा स्थित अपने कार्यालय के लिए निकले थे। रास्ते में पारडीह चौक के पास ट्रक का ब्रेक खराब हो गया, जिसके बाद उन्होंने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया। रविवार सुबह वह ट्रक के अंदर अचेत अवस्था में मिले।

सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के जमशेदपुर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।