दुर्गापूजा से पहले सहियाओं को मिलेंगे 12-12 हजार रुपये, बकाया प्रोत्साहन राशि के लिए 51.91 करोड़ आवंटित

झारखंड की सहियाओं को दुर्गापूजा से पहले छह महीने की बकाया प्रोत्साहन राशि के रूप में 12 हजार रुपये मिलेंगे। एनएचएम ने भुगतान के लिए 51.91 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राज्य की सहियाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है कि उन्हें दुर्गापूजा से पहले एकमुश्त 12-12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने झारखंड स्वास्थ्य प्रहरी योजना के तहत पिछले छह माह की बकाया प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए कुल 51 करोड़ 91 लाख 35 हजार 888 रुपये सभी जिलों को आवंटित कर दिए हैं। यह राशि अप्रैल से सितंबर 2026 तक की अवधि की है। अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि दुर्गापूजा से पहले प्रत्येक पात्र सहिया के बैंक खाते में दो हजार रुपये प्रति माह की दर से छह माह के कुल 12 हजार रुपये का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सहियाओं की प्रोत्साहन राशि के भुगतान में देरी पर कड़ी नाराजगी जताई और विभाग के अपर मुख्य सचिव को निर्देश जारी करने को कहा। बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह भी मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सहियाएं स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और उन्हें हर महीने समय पर प्रोत्साहन राशि मिलना विभाग की प्राथमिकता है। अपर मुख्य सचिव की पहल पर एनएचएम के विशेष प्रावधान के तहत शशि प्रकाश झा ने अभियान निदेशक को सभी जिलों को राशि हस्तांतरित करने का निर्देश मंगलवार को दे दिया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।