कोहिमा : नागालैंड के राज्यपाल ने नंद किशोर यादव ने गुरुवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर लोक भवन, कोहिमा में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि डॉ. कलाम का प्रेरणादायी जीवन, राष्ट्र के प्रति समर्पण और विकसित भारत का स्वप्न सदैव हम सभी को राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. कलाम को पुष्पांजलि अर्पित की।



