उत्तराखंड की खूबसूरती ऐसी है कि यहां घूमने के लिए 5 से 10 दिन भी कम पड़ जाते हैं

उत्तराखंड का चकराता देवदार के जंगलों, झरनों और पहाड़ी नजारों के बीच तीन दिन की सुकूनभरी छुट्टी के लिए शानदार जगह है। जानिए बजट, घूमने की जगहें और रास्ते।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

उत्तराखंड की खूबसूरती ऐसी है कि यहां घूमने के लिए 5 से 10 दिन भी कम पड़ जाते हैं। इन्हीं खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसा है चकराता, जो देहरादून जिले का एक शांत और बेहद सुंदर हिल स्टेशन है। देवदार के जंगल, ठंडी हवाएँ, छोटे ट्रैक और झरनों से घिरा चकराता तीन दिन की छोटी ट्रिप के लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। चकराता की ऊँचाई लगभग 2,118 मीटर (6,950 फीट) है। यह देहरादून से करीब 90 किमी और दिल्ली से 310 किमी दूर स्थित है।

चकराता पहुँचना काफी आसान है। दिल्ली के कश्मीरी गेट से देहरादून के लिए बसें आसानी से मिल जाती हैं, जिनका किराया करीब ₹350-400 तक होता है। देहरादून से चकराता की दूरी करीब 90 किमी है और खर्च लगभग ₹100 से ₹150 तक आता है। सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन देहरादून है और अपनी कार या बाइक से आने पर पूरा सफर पहाड़ी रास्तों और हरियाली से भरा बेहद खूबसूरत बन जाता है। चकराता भले ही छोटा सा पहाड़ी कस्बा हो, लेकिन यहाँ ठहरने के लिए होटल, रिजॉर्ट, गेस्टहाउस और होमस्टे आसानी से मिल जाते हैं। पीक सीजन में कीमतें बढ़ जाती हैं, लेकिन बजट स्टे भी उपलब्ध रहते हैं। खाने पीने में यहाँ बहुत ज़्यादा वैरायटी नहीं मिलेगी, लेकिन साधारण पहाड़ी खाना आसानी से मिल जाता है।

यहाँ घूमने का सबसे अच्छा तरीका स्कूटी या बाइक है, जो लगभग ₹500 प्रतिदिन में मिल जाती है। इससे आप आराम से आसपास की जगहें एक्सप्लोर कर सकते हैं। चकराता के आसपास कई शानदार जगहें हैं। टाइगर फॉल्स चकराता से लगभग 20 किमी दूर है और ट्रेकिंग व पिकनिक के लिए मशहूर है। कनासर करीब 25 किमी दूर है, जहाँ एशिया के सबसे ऊँचे देवदार के पेड़ और घने जंगल देखने को मिलते हैं। देवबन लगभग 15 किमी दूर है और बर्ड वॉचिंग व हिमालय व्यू के लिए फेमस है।

बुधेर गुफा करीब 30 किमी दूर एक एडवेंचर और रहस्यमयी जगह है। चिरमिरी पॉइंट मार्केट से 4 किमी दूर है, जहाँ से सनसेट व्यू शानदार दिखता है। यमुना एडवेंचर पार्क और मुंडाली भी थोड़ी दूरी पर एडवेंचर और बर्फीले नज़ारों के लिए बेहतरीन जगहें हैं। अगर आप थोड़ा और एक्सप्लोर करना चाहें तो किमोना वॉटरफॉल और रामताल बागवानी गार्डन भी देख सकते हैं, जो शांत और प्राकृतिक सुंदरता से भरे हुए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।