पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन

झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन हो गया। पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से शोक की लहर है। इस दुखद घटना पर झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गहरी संवेदना जताई है। मिथिलेश ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर तेतरी देवी के निधन को बेहद पीड़ादायक बताया। उन्होंने रामचंद्र चंद्रवंशी और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

अपने शोक संदेश में मिथिलेश ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत तेतरी देवी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। पूर्व मंत्री ने तेतरी देवी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संदेश में ‘ॐ शांति’ लिखा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।