रांची में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी के नारी गांव में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

रांची के इटकी थाना क्षेत्र के नारी गांव में उत्पाद विभाग ने कथित अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा किया। छापेमारी में शराब, फर्जी लेबल और पैकिंग मशीन बरामद हुई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की टीम ने इटकी थाना क्षेत्र के नारी गांव में एक कथित मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है।छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ-साथ बोतलों की पैकिंग और सीलिंग से जुड़ा पूरा सामान बरामद किया है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि यहां सुनियोजित तरीके से नकली या अवैध शराब तैयार कर बाजार में खपाने की तैयारी थी।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देशानुसार, उत्पाद पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी टीम ने 16 अक्टूबर को नारी गांव में स्थित संदिग्ध ठिकाने पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अवैध नेटवर्क और इस धंधे से जुड़े लोगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया।

नकली शराब तैयार करने का चल रहा था खेल उत्पाद विभाग की इस रेड की सबसे बड़ी बात यह रही कि टीम को मौके पर सिर्फ तैयार शराब ही नहीं मिली, बल्कि उसे बाजार में बेचने लायक बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तमाम संसाधन हाथ लगे। छापेमारी में जब्त विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब, बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतले, अलग-अलग मशहूर ब्रांड के फर्जी लेबल और स्टिकर, शराब की बोतलों के कॉर्क और ढक्कन के अलावा बोतलों को पैक और सील करने वाली आधुनिक मशीन मिली है।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री से यह संकेत मिलता है कि इस स्थान पर बड़े पैमाने पर बोतलों को तैयार कर उन्हें स्थानीय बाजारों में खपाया जा रहा था। हालांकि, यह अवैध कारोबार कितने बड़े नेटवर्क के जरिए और किस-किस की मिलीभगत से संचालित हो रहा था, इसका खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।