नेमरा : जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय शुक्रवार को नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनकी चर्चा हुई। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निष्ठापूर्वक पुत्रधर्म के साथ राजधर्म का पालन कर रहे हैं। गौरतलब है कि रूपी सोरेन का संस्कार भोज 18 अक्टूबर को होगा। इसके लिए निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। उनके संस्कार भोज में हजारों की संख्या में लोगों के जुटने का अनुमान है और इसी के अनुरुप तैयारियां भी की जा रही हैं।



