जयपुर: राजस्थान में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 4.80 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित रहे सभी पात्र व्यक्तियों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान एक अक्टूबर से चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि 14 अक्टूबर तक राज्य में फॉर्म-6 के कुल 4,80,893 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 2,67,946 और 20 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग के 2,12,947 आवेदन शामिल हैं।



