दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर रोटी बैंक ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच वस्त्रों का किया वितरण

दुर्गा पूजा के अवसर पर दुमका के रोटी बैंक ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच वस्त्र और दैनिक उपयोग की सामग्री बांटी। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना था।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर रोटी बैंक, दुमका की ओर से वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों के बीच वस्त्र एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सह रोटी बैंक दुमका संस्थापक जतिन कुमार की इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाना तथा त्योहार की खुशियों को उनके साथ साझा करना था। इस कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रही महिलाओं को साड़ी, ब्लाउज सहित उनके दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं। वहीं, पुरुषों के बीच धोती, कुर्ता, गमछा एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया। वस्त्र प्राप्त कर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। रोटी बैंक की इस पहल ने सामाजिक सेवा, मानवीय संवेदना और बुजुर्गों के प्रति सम्मान का संदेश दिया। संस्था का मानना है कि त्योहारों की वास्तविक खुशी जरूरतमंदों और समाज के उन लोगों के साथ खुशियां बांटने में है, जिन्हें विशेष देखभाल और अपनत्व की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुमका जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय, विशेष अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी अनुपम सारंगी ‌ने रोटी बैंक की ओर से बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं सेवा भाव व्यक्त करते हुए उनके सुखमय, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की गई। संस्था ने समाज के लोगों से भी अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।रोटी बैंक का यह प्रयास दुर्गा पूजा के अवसर पर सेवा, करुणा और मानवता का एक सराहनीय उदाहरण बना। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहित साह, राकेश यादव, जतीन कुमार, पिक्की यादव, बुलंद यादव और राजेश राज आदि मौजूद रहे।

Share This Article