एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया महोत्सव, संगीत की धुन पर झूमते रहे लोग

रांची के एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया महोत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ। पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और नृत्य के बीच अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं का उत्सव मनाया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल भारत माता चौक हरमू रोड में डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संगीत की धुनों पर डांडिया नृत्य का आनंद लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड नागपुरी के प्रसिद्ध गायक नितेश कच्छप उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व वार्ड पार्षद ओमप्रकाश और केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में स्कूल की संस्थापिका सुशीला हेम्ब्रम, सचिव अनुज हेम्ब्रम, सुलोचना हेम्ब्रम, निदेशक एवं प्राचार्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के साथ-साथ उनमें आपसी सहयोग, एकता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं।

प्रबंधन ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को भारतीय लोक-संस्कृति और पारंपरिक नृत्य की सुंदरता से परिचित कराने का प्रयास किया। डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों, उत्साह और उमंग से भरे माहौल ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रबंधन ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article