हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के टियालू गांव में 3,000 रुपये के लेन-देन से जुड़े विवाद में एक प्रवासी मैकेनिक की कथित तौर पर फावड़े से हमला करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक की पहचान दिग्विजय उर्फ गांगुली के रूप में हुई है। कथित तौर पर पैसों के विवाद को लेकर दो लोगों ने उसकी हत्या कर दी।



