रांची : रांची सिविल कोर्ट में वार्षिक अवकाश 16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक रहेगा। इस अवधि के दौरान आपराधिक न्यायालयों में केवल अति-आवश्यक मामलों के निष्पादन के लिए न्यायिक अधिकारियों की विशेष ड्यूटी और इन-चार्ज कोर्ट की व्यवस्था तय की गई है।रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।



