झारखंड के कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में मिला मौका, पहली बार सीनियर वनडे टीम में चयन

झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को पहली बार भारतीय सीनियर वनडे टीम में जगह मिली। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी दो मैचों में खेलने का मौका मिलेगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उन्हें पहली बार भारतीय सीनियर वनडे टीम में शामिल किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। महेंद्र सिंह धोनी के बाद झारखंड से एक और विकेटकीपर-बल्लेबाज का भारतीय टीम तक पहुंचना राज्य के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणादायक है। मिली जानकारी के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए कुशाग्र का चयन किया गया है। यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कुमार कुशाग्र की इस उपलब्धि ने एक बार फिर झारखंड की क्रिकेट प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।