नेमरा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में छत्तीसगढ़ के जशपुर राजपरिवार के सदस्यों ने मुलाकात कर उनकी माता दिवंगत रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान महाराजा सह पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, महारानी अमृता सिंह जूदेव, युवराज यश प्रताप जूदेव और राजकुमार आर्य प्रताप जूदेव ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
राजपरिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


