कश्मीर : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा इन दिनों श्रीनगर में हैं। यहां शनिवार को उन्होंने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर शान से लहराते तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और कहा कि लाल चौक पर लहराते तिरंगे को देखकर मन गर्व, गौरव और देशभक्ति की भावना से अभिभूत हो उठा। यह तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। इसे शान से लहराते देख हृदय गर्व से भर जाता है।

इस गौरवपूर्ण अनुभूति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति हार्दिक आभार। गौरतलब है कि शुक्रवार को उन्होंने गुलमर्ग में साल की पहली बर्फबारी का आनंद उठाया था।


