चांडिल में 85 लाख की डकैती पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताई चिंता

चांडिल में कारोबारी सुरेश कुमार चौधरी के घर 85 लाख रुपये के गहने और नकदी की डकैती से हड़कंप मच गया। मारवाड़ी सम्मेलन ने डीजीपी से गिरफ्तारी और बरामदगी की मांग की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : चांडिल निवासी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य सुरेश कुमार चौधरी के आवास पर हुई भीषण डकैती की घटना पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने गहरी चिंता जतायी है। सम्मेलन ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक से घटना में शामिल सभी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी तथा लूटे गए लगभग 85 लाख रुपये मूल्य के गहनों एवं नकद राशि की बरामदगी की मांग की है।झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर इस दुस्साहसिक घटना की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने तथा अपराधियों के पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का आग्रह किया है।

पत्र में कहा गया है कि रात्रि के समय घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाना और लूटपाट कर फरार हो जाना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है। इस घटना से न केवल पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।सम्मेलन ने मांग की है कि अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की जाए। साथ ही, चांडिल सहित राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।सम्मेलन ने कहा कि नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की रक्षा करना पुलिस प्रशासन का सर्वोपरि दायित्व है। ऐसी गंभीर घटनाओं पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई आवश्यक है,ताकि अपराधियों में कानून का भय और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी। सम्मेलन ने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।