ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं गीता कोड़ा, दी शुभकामनाएं

पूर्व सांसद गीता कोड़ा और पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने भुवनेश्वर में ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पूर्व सांसद गीता कोड़ा रविवार को भुवनेश्वर स्थित लोकभवन के अभिषेक हॉल में ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई। इस दौरान उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी उनके साथ रहे। गीता कोड़ा ने इस अवसर पर उन्हें नवीन संवैधानिक दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके मार्गदर्शन में ओडिशा विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर हो तथा राज्य नई उपलब्धियों की शिखर को प्राप्त करे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।