नेमरा : योग गुरु बाबा रामदेव रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रुपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।


गौरतलब है कि रविवार को नेमरा में संस्कार भोज में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद यहां की व्यवस्था को देख रहे हैं।


