पेरिस: पेरिस पुलिस ने रविवार को कहा कि फ्रांस में जीवनयापन की बढ़ती लागत और स्कूलों की खराब स्थिति के विरोध में निकाले गए मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हिंसक झड़प और दुकानों में लूटपाट के सिलसिले में 855 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार को निकाले गए विरोध मार्च में 1.10 लाख लोग शामिल हुए थे। इस दौरान हिंसक झड़पों, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं सामने आईं। अधिकारियों ने बताया कि नकाबपोश प्रदर्शनकारियों के समूहों ने सिटी हॉल और स्थानीय सरकारी कार्यालयों सहित सार्वजनिक इमारतों को निशाना बनाया।


